स्पेस में अंतरिक्ष यात्री के सामने पीटा, 13 साल बाद खुला राज

अंतरिक्ष यात्रीचीन। चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री यैंग लीवी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 2003 में स्पेस में गए थे, तब उन्होंने अजीब-गरीब सी आवाजें सुनी थीं। लेकिन वो यह पता लगाने में असफल रहे कि वो आवाज आ कहां से रहीं थीं। यैंग ने बताया कि उन्हें अतंरिक्ष यात्रा के दौरान कुछ आवाज सुनाई दी। उसको सुनकर ऐसा लग रहा था कि कोई हथौड़े से किसी लोहे से बनी चीज को पीट रहा हो।

यैंग ने आगे बताया कि इसमें और ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब मैं स्पेस से वापस आ रहा था तब वो आवाज गायब हो गई थी। लौटते वक्त उस स्थान पर मुझे कोई आवाज सुनाई नहीं दी। यैंग 2003 में 21 घंटों के मिशन पर स्पेस में गए थे। वो स्पेस में जानें वाले 241वें व्यक्ति थे।

यैंग ने घर वापस आने के बाद अंतरिक्ष में सुनी उस रहस्यमयी आवाज को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मदद से दोहराने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे। उन्होंने बताया कि वो आवाज इतनी डरावनी थी कि आज तक उनके कानों में वो गूंजती रहती है।

यैंग का जन्म 1965 में चीन के हुआ था। और उन्हें चीन स्पेस प्रोग्राम ने 2003 में पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था।

LIVE TV