विधानसभा चुनाव परिणाम: टोंक में सचिन पायलट आगे, राजनांदगांव में रमन सिंह पीछे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। दोपहर 12 बजे के बाद ही कुछ कहा जा सकता है क्योंकि अभी सिर्फ डाक मतपत्रों की गिनती हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी जीत की उम्मीद जताई।

विधानसभा चुनाव

टोंक में सचिन पायलट आगे

टोंक में भाजपा सरकार में मंत्री और हैवीवेट माने जाने वाले यूनुस खान पिछड़ रहे हैं। जबकि पहली बार टोंक से खड़े सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रुझानों में भाजपा आगे

मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। साफ कर दें कि ये सिर्फ डाक मतपत्रों की गिनती के आधार पर है। ईवीएम खुलने के बाद तस्वीर कुछ भी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव परिणाम: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश: रुझानों में भाजपा आगे

मध्यप्रदेश के शुरूआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को 4 सीटों पर तो कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त दिख रही है।

वोटों की गिनती शुरू

घड़ी में 8 बजते ही पांच राज्यों में उम्मीदवारों की किस्मत की सुइयों ने भी घूमना शुरू कर दिया है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। 9 बजे ईवीएम खोली जाएंगीं।

LIVE TV