तकनीक के इस दौर में आज इंसान भले ही वास्तु जैसी चीजों पर ध्यान न देता हो, लेकिन स्वाभविक तौर पर इसका असर देखा जाता है।
जीवन में हर इंसान खुश रहना चाहता है। लेकिन जाने अंजाने में मुसीबतें अचानक ही दस्तक देने लगती हैं। कहा जाता है कि तनाव घर की शांति को दूर करता है। यदि ऐसे में कोई घातक बीमारी हो जाए तो मानो घर का हर एक सदस्य अपनी नियमित कार्यशैली पर ध्यान नहीं दे पाता है। काफी इलाज के बावजूद यदि हालत में सुधार न आए तो इसका एक मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
आइए आज हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिनसे न सिर्फ आप अपनी परेशानियों को दूर कर पाएंगे बल्कि अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन भी जी पाएंगे।
कहते हैं यदि वास्तु का ध्यान रखा जाए तो घर से निगेटिविटी दूर होती है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।
जानें ऐसी बातें और उपाय जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ा देंगे-
- घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ रखना चाहिए। मुख्य दरवाजे पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
- मुमकिन हो सके तो मुख्य दरवाजे पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज बनवाएं। ऐसा करने से बाहर का कूड़ा घर के अंदर नहीं आएगा। वास्तू के अनुसार बाहर का कूड़ा घर के अंदर आना अच्छा नहीं होता।
- मुख्य दरवाजा पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। वहां ऊँ भी लिख सकते हैं। ऐसा करने से ईश्वर की कुपा बनी रहेगी।
- घर के दरवाजे के सामने सूरजमुखी के फूलों की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
- घर का दक्षिण-पश्चिम वाले हिस्से में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए और उत्तर-पश्चिम वाले हिस्से में तेज रोशनी का बल्व नहीं होना चाहिए।
- घर में चिल्लाहट और लड़ाई न करें। इससे आभामंडल पर बुरा असर पड़ता है।
- घर के आसपास सूखा पेड़ या सूखी जड़ हो तो तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार इनसे निगेटिविटी आती है। घर के पास हरियाली ही होनी चाहिएा
- घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। और शाम समय उसके पास रोज एक दिया जलाना चाहिए।
- वास्तू के अनुसार घर के अंदर की सजावट कभी भी सूखे पत्तों और ड़डियों से बनीं चीजों से न करें। इनसे निगेटिविटी सीधे घर में आती है।
- यदि ड्रॉइंगरूम में फूलों को सजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो इन्हें बदलते रहें। इनके खूखने पर इनसे निगेटिविटी निकलने लगती है।
- कमरे की खिड़की से सूखा पेड़, फैक्ट्री की चिमनी से निकलता धुआं आदि दिखना अच्छा नहीं होता। इनसे बचने के लिए खिड़की पर परदा लगा दें।
- घर में सीलन की वजह जो दीवारे फूल जाती हैं वो भी निगेटिविटी फैलाती हैं। उन्हें तुरंत रिपेयर करवाएं।
- घर के अंदर बेकार सामान और कूड़ा न बटोरे इनसे घर के सदस्यों के दिमाग पर बोझ बढ़ता है।
- घर में सफाई करने के बाद नजरों के सामने कभी भी झाड़ू न रखें।