
नई दिल्ली। राज्यसभा के रण में भले कोई भी जीता हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने माथे से एक दाग मिटाने का संकेत दे दिया है। राज्यसभा में पार्टी के दो सांसद मुस्लिम वर्ग से आते हैं। वहीं, खुद को सेकुलर बताने वाली समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत कई दल इस मामले में पीछे रहे हैं।
राज्यसभा सांसद
भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को झारखण्ड से तो एमजे अखबर को मध्यप्रदेश से उच्च सदन पहुंचाया। इसके उलट, किसी और दल ने मुस्लिम उम्मीदवार तक खड़े नहीं किए। हालांकि सेकुलरवाद का यह मुद्दा अब सिर उठाने लगा है। लेकिन भाजपा इससे कितने फायदे में रहती है, यह देखना शेष है।
ये रही राज्यसभा की सेकुलर तस्वीर
उत्तर प्रदेश
सपा- अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, सुखराम सिंह, रेवती रमण सिंह, सुरेंद्र नागर, संजय सेठ, विशंभर निषाद
बसपा- सतीश चंद्र मिश्र, अशोक सिद्धार्थ
भाजपा- शिव प्रताप शुक्ला
कांग्रेस- कपिल सिब्बल
राजस्थान
भाजपा- वेंकैया नायडू, प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन, राजकुमार वर्मा
मध्य प्रदेश
भाजपा- एमजे अकबर, अनिल माधव दवे
कांग्रेस समर्थित निर्दलीय- विवेक तन्खा
झारखंड
भाजपा- मुख्तार अब्बास नकवी, महेश पोद्दार
कर्नाटक
भाजपा- निर्मला सीतारमण
कांग्रेस- जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडीज, केसी राममूर्ति
हरियाणा
भाजपा- वीरेंद्र सिंह
भाजपा समर्थित निर्दलीय- सुभाष चंद्रा
उत्तराखंड
कांग्रेस- प्रदीप टमटा