उड़ गये चीन के तोते… तो कर दी गंदी बात

चीन की मीडियानई दिल्ली| एनएसजी में अड़ंगा लगाने के बाद अपनी करतूत पर इतरा रहा चीन, भारत के मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रीजीम का आधिकारिक सदस्य बनने से बौखला गया है| चीन की मीडिया ने खुन्नस निकालते हुए भारतीयों को पाखंडी और सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करने वाला बताया है|

भारत सोमवार को MTCR का 35वां सदस्य बना है| जबकि चीन अभी तक MTCR का सदस्य नहीं बना पाया है| चीन का मिसाइल कार्यक्रमों की जानकारी को पूरी तरह से साझा न करना इसकी असल वजह है|

चीनी मीडिया में एनएसजी की सदस्यता हासिल करने में भारत की असफलता पर चर्चा की गई है| इसमें भारतीय मीडिया और भारत सरकार के चीन को भारत की एनएसजी सदस्यता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बताने वाली बात को प्रमुखता से छापा गया है|

प्रमुख चीनी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादकीय में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और कुछ अन्य देशों के भारत की एनएसजी सदस्यता को समर्थन देने की कड़ी आलोचना की गयी है| चीनी मीडिया ने ये आरोप लगाये है कि भारत पश्चिमी देशों की चाटुकारिता करता है|

इस लेख में भारत को अपनी विदेश नीति स्पष्ट करने की भी सलाह दी गई है| इसमें लिखा है कि भारतीयों को राष्ट्रीयता के बारे में सीखने की जरूरत है|

इस लेख में लिखा है कि सिर्फ अमेरिका का समर्थन मिलने से कुछ नहीं होता बल्कि इससे इतर भी कुछ देश हैं| अमेरिका ही पूरी दुनिया नहीं है| अमेरिका को पक्ष में लेने से आप दुनिया का समर्थन हासिल नहीं कर सकते| भारत को इसे समझना होगा|

 

 

LIVE TV