क्वेटा के अस्पताल में ब्लास्ट, बलूच अलगाववादियों पर शक

क्वेटा के अस्पतालइस्लामाबाद। पाकिस्तान में क्वेटा के अस्पताल को निशाना बनाया गया है। यह अल खैर हॉस्पिटल में ब्लास्ट हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस धमाके में छह लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।

यह भी पढ़ें : आतंकी बहादुर अली की मदद से पाक की पोल खोलेगा भारत

इससे पहले भी क्वेटा के अस्पताल में ब्लास्ट हुआ था। आठ अगस्त को हुए इस धमाके में 70 लोगों की मौत हो गई थी।

क्वेटा बलूचिस्तान की राजधानी है। बलूचिस्तान में अलगाववादी लगातार इस तरह के हमले कर रहे हैं। दरअसल, बलूचिस्तान चाहता है कि वह पाकिस्तान से अलग हो जाए। इसी बात पर पाकिस्तान में घमासान मचा हुआ है। यह मुद्दा अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी आ चुका है।

यह भी पढ़ें : करियर में पहली बार ये किरदार निभाएंगे शाहरुख, बनवाया है टैटू

बलूचिस्तान में शिया मुस्लिमों का भी विरोध हो रहा है। यही वजह है कि अब अलगाववादियों लगातार हमले कर रहे हैं।

 

 

LIVE TV