कश्मीर मामले पर पाकिस्तान ने खटखटाया अरब लीग का दरवाजा

कश्मीर पर पकिस्तानइस्लामाबाद| पकिस्तान कश्मीर मुद्दे को लगातार हवा दे रहा है| संयुक्त राष्ट्र में दांव फेल होने के बाद अब कश्मीर पर पकिस्तान ने अरब देशों का रुख किया है| पकिस्तान ने अरब लीग को पत्र लिख कर कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने की गुहार लगाई है|

यह भी पढ़ें : क्वेटा अटैक पर पाक के नापाक बोल, हमारे यहां अस्थिरता भड़का रहा भारत

भारत की भयंकर ज्यादतियों को रेखांकित करते हुए पकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने यह पत्र लिखा है| अजीज ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेट से कहा है कि भारत सरकार कश्मीरियों के साथ लंबे समय से बुरा बर्ताव कर रही है| यह अलगाव को जाहिर करता है।

यह भी पढ़ें : आंतक के बढ़ावे के लिए ट्विटर जिम्मेदार नहीं

अजीज ने लिखा है कि भारत लगातार कश्मीरियों पर अपने नियम थोप रही है| भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों में कश्मीरियों को आत्मनिर्णय देने का वादा किया था| ये वादा अब तक नहीं पूरा हो सका है| इतने बड़े स्तर पर हुआ स्वाभाविक विद्रोह यह समझने के लिए काफी है कि यह आतंकवाद नहीं है|

उन्होंने मांग की है कि अरब लीग देश जल्द से जल्द भारत से कश्मीर में हो रही खूनी जंग रोकने को कहें| इससे पहले पाकिस्तान ने कश्मीर में हालात के बारे में संयुक्त राष्ट्र को भी पत्र लिखा था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इसे भारत का आतंरिक मामला बताया था|

LIVE TV