
एनसीबी के मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। उन्होंने अभी तक सेवा विस्तार की मांग नहीं की है। वानखेड़े को इससे पहले सितंबर माह में 4 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

समीर वानखेड़े ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जांच का नेतृत्व कर खूब खूबियां हासिल की थीं। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। समीर वानखेड़े 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी है और वह सेवानिवृत्त महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी दयानदेव वानखेड़े के बेटे हैं।
एनसीबी की ओऱ से जारी बयान में बताया गया कि वानखेड़े ने अगस्त 2020 से दिसंबर 2020 तक 96 लोगों को गिरफ्तार किया और 28 मामले दर्ज किए। जबकि 2021 में उन्होंने 234 लोगों को गिरफ्तार किया और 117 मामले दर्ज किए। समीर ने लगभग 1000 करोड़ रुपए की 1791 किलोग्राम से अधिक की ड्रग्स जब्त की और 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति को फ्रीज किया।