
मुंबई. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी है। शादी के बाद प्रियंका कई इवेंट्स के दौरान निक के साथ नजर आई और हर बार इनकी जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। बता दें कि बहुत जल्द निकयंका अपने हनीमून की तैयारी करने वाले है और हनीमून पर जाने से पहले प्रियंका अपने खास दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेंगी।
https://www.instagram.com/p/BrZD6AkAiUc/?utm_source=ig_embed
खैर इतनी भागादौड़ी के बीच प्रियंका अपने काम को नजरअंदाज नहीं करना चाहती है। दरअसल हाल ही में प्रियंका को आदित्य बिरला अवॉर्ड्स सेरेमनी में देखा गया, जहां पर उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रियंका ने लाल रंग की थाइ हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई, जिसमें देसी गर्ल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। प्रियंका के फैंस उनके हिट गाने देसी गर्ल पर जहां आज भी झूमने पर मजबूर हो जाते है वहीं प्रियंका को भी पता है कि फैंस उनके इस गाने पर जान छिड़कते है।
https://www.instagram.com/p/BrYHt-BgdaP/?utm_source=ig_embed
यही वजह है कि प्रियंका ने इस अवॉर्ड फंक्शन में दोस्ताना के गाने देसी गर्ल पर जमकर ठुमका लगाया। बता दें कि इसके अलावा प्रियंका ने जलवा, तूने मारी एंट्रियां, राम चाहे लीला और गल्लां गुडियां पर भी खूब डांस किया। हमारे हाथ इस दौरान के कई ऐसे वीडियो लगे है, जिसमें प्रियंका अपने डांस मूव्स से लोगों को घायल करती हुई नजर आ रही है।
प्रियंका 20 दिसम्बर को अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाली है। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स चार चांद लगाते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि इस रिसेप्शन पार्टी के बाद ही प्रियंका 28 दिसम्बर के आसपास स्विटजरलैंड के लिए रवाना होगी और यहीं पर निकयंका अपना हनीमून मनाने वाले है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको प्रियंका के लेटेस्ट वीडियोज कैसे लगे?