लाल किला पर तलवार लहराने वाला मोस्ट वांटेड आरोपी हुआ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई दो तलवारें

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने दो तलवार भी बरामद की है।

आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था। अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था।

इकबाल 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों को कह रहा था कि टॉप जाओ बब्बर शेरों। उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्ध पर 1 लाख और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।

LIVE TV