
महाराष्ट्र सचिवालय में बीते दिन यानी रविवार को बम की खबर ने हड़कंप मचा दिया। खबर मिलते ही मानों लोगों को जोर का करंट लगा हो। मिनटों में लोगों ने दफ्तर खाली कर दिया। वहीं बम के बड़े खतरे से बचने के लिए तत्काल बम निरोधक टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फैौरन महाराष्ट्र सचिवालय बम निरोधक दस्ता पहुंचा। दस्ता के कर्मचारियों द्वारा पूरे दफ्तर की जांच की गई। लेकिन कई घंटों की तालाशी के बाद उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा।

जिसके बाद यह बम होने की जानकारी फर्जी साबित हुई। अपनी तालाशी के दौरान बम निरोधक दस्ता के हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं लगी जिसके बाद सभी के जान में जान आई। यदि बात करें मुंबई पुलिस के पीआरओ की तो उन्होंने इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय परिसर में तलाशी अभियान पूरा होने के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आपको बता दें कि आज दोपहर 12.40 बजे कॉल कर जानकारी दी गई थी कि महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में बम रखा गया है। हालांकि दस्ता के पहुंचने के बाद यह खबर पूरी तरह गलत साबित हुई।