
वाराणसी। बसपा ने भाजपा को पटखनी देने के लिए सबसे पहले सेवापुरी सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। बसपा की 13 जुलाई को होने वाली मंडलीय बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर प्रत्याशियों के नामों का एलान होगा।
पार्टी ने इस सीट पर अनंत मिश्रा के करीबी महेंद्र पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।
अजगरा से बसपा के मौजूदा विधायक त्रिभुवन राम को फिर से टिकट देने की तैयारी है। बसपा सूत्रों की मानें तो लगभग सभी सीटों पर नाम तय हैं, बस घोषणा बाकी है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से तीन (शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट) पर भाजपा का कब्जा है, जबकि रोहनिया और सेवापुरी सीट सपा के कब्जे में है।
यह भी पढें:- कश्मीर हिंसा : केन्या दौरा बीच में छोड़ स्वदेेश लौटे डोभाल, राजनाथ संग बनाई रणनीति
सेवापुरी से लोकनिर्माण एवं सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल विधायक हैं, जबकि रोहनिया से उनके भाई महेंद्र पटेल उपचुनाव में जीते हैं। शिवपुर सीट से उदयलाल मौर्य और अजगरा से टी राम विधायक हैं। ये सीटें बसपा के खाते में हैं। हालांकि उदयलाल मौर्य बसपा से निष्कासित हैं। पिंडरा सीट से कांग्रेस के अजय राय विधायक हैं।