प्रेम में पागल होकर माँ ने ही किया बच्चे का अपहरण, पति को फंसाने के लिए रची साजिश

REPORT:- जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद में शाहरुख की पत्नी ने सलमान के साथ भागने के लिए अपने ही 5 महीने के बेटे के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। लेकिन वह पत्नी अब पुलिस के शिकंजे में आ गई है।

आखिर कौन है एनसीआर के शाहरुख और सलमान? और आखिर कौन है यह शाहरुख की साजिशकर्ता पत्नी? जानने के लिए हमारे संवाददाता जावेद चौधरी की देखिए इस खास पूरी रिपोर्ट।

गाजियाबाद में पुलिस ने तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इन चारों के किरदार में से दो किरदार बेहद महत्वपूर्ण है। पूरी कहानी समझने के लिए हमें पहले उन दो किरदारों को समझाना बेहद जरूरी है।

अपहरण किया

पहले किरदार का नाम है महिला जेनब। जो खोड़ा इलाके में रहती है।  उसका 5 महीने का बच्चा 2 दिन पहले संदिग्ध हालत में गायब हो गया था। जेनब ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे को बच्चा चोर ले गया है। इस शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर सामने आया सलमान का नाम।

सलमान को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन उससे पहले आपको बता देते हैं कि शाहरुख कौन है। दरअसल जेनब के पति का नाम शाहरुख है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए वह अपने प्रेमी सलमान के साथ घर छोड़कर जाना चाहती थी। इसी वजह से जेनब ने एक साजिश रची।

उसने अपने 5 महीने के बच्चे को दिल्ली में अपनी सहेली कोमल के घर छोड़ दिया। और पुलिस को झूठी कहानी बता दी कि बच्चे का अपहरण हो गया है। लेकिन पुलिस ने सर्विलांस टीम की माध्यम से पूरा मामला खोल डाला।

जैसे ही दिल्ली में पुलिस कोमल के घर पहुंची और वहां से 5 महीने का बच्चा बरामद किया, उसके बाद एक के बाद एक राज सामने आते रहे। और कोमल और उसकी सास के अलावा और सलमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जाहिर है यह कहानी बेहद फिल्मी है। लेकिन इस समय यह पुलिस के लिए और भी भरा मुश्किल भरा दौर है। क्योंकि एक तरफ जहां बच्चा चोरी की अफवाहें लगातार फैल रही है।

देहरादून में अवैध कब्जा हटाने का अभियान हुआ तेज, उच्च न्यायालय ने दिया यह आदेश

वही असली बच्चा चोरी की खबर सुनकर पुलिस हैरान थी। क्योंकि यह खबर बच्चे की मां ने ही दर्ज कराई थी। मगर पुलिस को नहीं पता था कि मां भी झूठी कहानी ही रच रही है। वह भी इसलिए क्योंकि वह अपने पति शाहरुख को छोड़कर प्रेमी सलमान के साथ भागना चाहती थी।

प्लान यह भी था कि पति पर झूठा इल्जाम लगा दिया जाएगा कि उसने ही बच्चा गायब किया है। क्योंकि उसके किसी और महिला से संबंध है। हालांकि जेनब और सलमान का यह झूठ बेनकाब हो चुका है।

एक मां ने ही अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए 5 माह के दूध मुहे बच्चे के अपहरण की झूठी कहानी रची। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतना बड़ा प्लान जैनब ने कैसे तैयार किया। कहीं इसके पीछे किसी क्राइम शो को देखना तो वजह नहीं बना।

LIVE TV