
मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे सुपरहिट एक्टर्स दिशा पाटनी पर बॉलीवुड की सबसे हॉट और क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जहां दिशा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी टाइगर के साथ अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपने नए ब्रैंड एंडोर्समेंट्स को लेकर।

लेकिन दिशा, सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वालीं हैं।सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करने वाली दिशा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक खास शख्स की फोटो शेयर की है। ये शख्स दिशा की जिंदगी में बेहद अहमियत रखती हैं और वो शख्स हैं दिशा की बहन खुशबू पाटनी।
बता दें की दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में आधिकारी हैं। खुशबू ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर रखा है। खुशबू हूबहू अपनी छोटी बहन की तरह दिखती हैं। कुछ इंटरव्यूज में दिशा कह चुकी हैं कि असल जिंदगी में वह अपनी बहन से प्रेरणा लेती हैं।
दरअसल अपने लुक और नए फैशन स्टाइल से दिशा हमेशा ही अपने फैंस पर गजब ढाती हैं। दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।
वहीं फिल्मों के फ्रंट पर दिशा इन दिनों निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं जो एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे।