खोई पहचान पाने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी ये काम, अर्थव्यस्था पर सरकार को घेरा

Reporter- Ram anuj bhatt

लखऩऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी खोई राजनीतिक जमीन पाने के लिए कांग्रेस जल्द जिला कमेटियों के गठन करेगी। पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के मद्देनजर अब हर स्तर पर जुझारू व लड़ाकू टीम बनाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस अपनी जमीन को आम लोगों को जोड़ने में लगी हुई है। इसके लिए 5 नवंबर से 15 नवंबर तक कांग्रेस आंदोलन करेगी।

अजय माकन

कांग्रेस के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय माकन ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 5 नवंबर से होने जा रहे आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया ।

हम देख रहे है देश के अंदर 13 लाख 19 हजार मकान बन कर तैयार है। लेकिन इन मकानों को खरीदने वाला कोई नही है 5 से आठ वर्ष लगेंगे बने हुए मकानों को बेचने में जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि अर्थ व्यवस्था कहाँ जा रही है।

सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने के लिए टैक्स में कमी कर रही है। रिज़र्व बैंक का रिज़र्व जो आपातकाल के समय लेना चाहिए। 3लाख 90 हजार करोड़ जो कि विपदा के लिए रिज़र्व होता है उसे भी सरकार ने ले लिए।

10 लाख 70 हजार करोड़ रुपये ने इन्वेस्ट कर दिया। 2018 में केंद्र सरकार तय करती है पूंजी पतियों व डिफाल्टरों को बचाना है। जितना पैसा हमारा ओर आपका निवेश किया तो सब पैसा डिफाल्टरों के जेब के अंदर चला गया। इसका असर हुआ है कि हमारे उद्योग चरमरा गए।

रोजगारी 40 सालो में सबसे ज्यादा अब बढ़ी है। दुनिया मे 4 प्रतिशत बेरोजगारी है लेकिन हिंदुस्तान में उसके दोगुनी बेरोजगारी है। लेबर कोर्ट ने माना 95 लाख लोगों की नौकरों छूटी है। कृषि पर पहले कभी टैक्स नही लगता था।

छठ पूजा! पूजा से पहले भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, संजोली पांडेय ने बांधा समा

अब किसानों के काम आने वाली चीजों पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। जिससे किसानों की स्थित भी खराब हो गई है। 15 देश के साथ भारत अग्रीमेंट कर रहा है। जो देश के अंदर बनी चीजों को जो सीधा सीधा देना पड़ेगा जिससे छोटे छोटे उद्योग करने वालो पर सीधा असर पड़ेगा वह खत्म हो जायेंगे।

LIVE TV