केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल, ‘देवबंद को बताया आतंक की गंगोत्री’
रिपोर्ट: नीरज सिंघल/सहारनपुर
अब बात विवादित बोल की भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से बात करते हुए ऐसा बयान देवबंद को लेकर बोल गये जी हां उन्होंने आतंकवाद की गंगोत्री कह डाला देवबंद को। आज सहारनपुर पहुंचे एक कार्यक्रम मे मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहते हुए कहा कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हो चाहे हाफिज शहीद ही क्यों ना हो सब यहीं निकले हैं। एक बार फिर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज ने देवबंद पर निशाना साधा।
CAA के खिलाफ नहीं है यह हमारे भारत के खिलाफ है। क्योंकि अगर यह केवल CAA के खिलाफ होता तो शाइन बाग से शरजिल इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को आसाम से काट देंगे,और भारत को कमजोर करने का काम करेंगे.
इतना ही नही भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली। शाईन बाग से शरजिल इमाम ये नहीं बोलता कि हमारी कौम से जो टकराया है वह बर्बाद हो गया है! वहां से अफजल गुरु और याकूब मेमन के नारे नहीं लगते.
देवबंद में गैस एजेंसी के मैनेजर से लाखों की लूट, क्षेत्र में मचा हड़कंप
इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में जहर भरा जा रहा है। और जहां-जहां पर भी यह विरोधी आंदोलन चल रहे हैं। वह CAA के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ है।