
Report- UMA MISHRA
मऊ – मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के हासापुर किरकिट गांव में शनिवार की अलसुबह लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस मकान में दबने के कारण एक चार माह के बच्चे की मौत हो गयी। जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार से जिलेभर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन पुरी तरह से अस्त व्यस्थ हो गया है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह हासापुर किरकिट गांव में अलसुबह कच्चा मकान अचानक ही ढह गया।
इस मकान में सो रहे चार माह के बच्चे अल्ताफ की दबने से तत्काल ही मौत हो गयी। जबकी मलबे में दबसे से अलीना, सबीना, साहिल, नासाबा, नदीम और जरीना गंभीर रुप से घायल हो गया।
धर्म परिवर्तन करने वाले युवक पर मुहल्ले के लोगों ने किया जानलेवा हमला
चीख पुकार सुनने के बाद मौके पर पहुचे ग्रामिणों ने मलबा हटा कर घायलों को बाहर निकाल औऱ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि बच्चे के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।