
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में एक अजीबोगरीब गाय का जन्म हुआ। दरअसल, गाय की सिर्फ एक ही आंख है। इस अजीब सी दिखने वाली गाय को गांव को लोग भगवान समझकर उसकी पूजा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
एक आंख वाली गाय की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो गई है। वीडियो में गाय की एक ही आंख दिखाई दे रही है। गाय का मुंह और नाक भी ठीक से विकसित नहीं हो पाया है।
लोग कर रहे गाय की पूजा
गाय के मालिक ने बताया कि जन्म के बाद से ही गाय को देखने के लिए लोगों के भीड़ लगी रहती है।
स्थानीय लोग गाय को भगवान का चमत्कार मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं।
इंसानों में भी होती है ऐसी बीमारी
बताया जा रहा है कि यह एक प्रकार की बीमारी है, जो इंसान में भी होती है।
जिस स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में दिलाई जीत, वही हुआ टीम से बाहर…
इस बीमारी को सैक्लोपिया (cyclopia) कहते हैं। सैक्लोपिया बीमारी से पीड़ित जानवर या व्यक्ति की आंखों की रेटिना ठीक से विकसित न होने की वजह से उन्हें अच्छी तरह से दिखाई नहीं देता।