
हाथरस कांड पर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक बार फिर पार्टी के सांसदों के साथ हाथरस कूच कर सकते हैं। हालांकि राहुल कुछ दिन पहले भी राहुल बहन प्रियंका के साथ हाथरस के लिए निकले थे लेकिन उन्हें बाद में गिरफ्तार कर वापस भेज दिया गया।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की ओर से बताया गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज दोपहर कांग्रेस के नेता हाथरस के लिए रवाना होंगे। इसी के साथ राहुल हाथरस में मृतक लड़की के परिजनों से मुलाकात करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज दोबारा गैंगरेप पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार का घेराव कर रही है। वहीं राहुल गांधी लगातार पीड़ितों के परिवार से मिलने की बात पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस पर लाठियां मारने का आरोप लगाया था।