
आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1698 – औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
1809 – फ़्रांस और स्पेन के बीच होने वाला सारगूसा युद्ध फ़्रांस की विजय और पूर्वी स्पेन के सारागूसा नगर पर उसके अधिकार के साथ समाप्त हो गया।
1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1878 – सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
आज का इतिहास: हिंदी साहित्य के रत्न सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म
1883 – महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बल वंत फडके का अदन की जेल में निधन हुआ।
1915 – गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1931 – लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
1933 – अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई।
रेलवे में 10वीं पास के लिए हो रहीं हैं सीधी भर्तियाँ, जल्द करें आवेदन
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की।
1947 – सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1962 – जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हुई।
1964 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
1976 – मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।