आज का इतिहास: हिंदी साहित्य के रत्न सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म

हिंदी के छायावादी युग के महाकवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की आज यानि सोमवार को जयंती है। सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा व जयशंकर प्रसाद के साथ निराला हिंदी साहित्य के छायावाद के प्रमुख माने जाते हैं। उनका जन्म वसंत पंचमी के दिन 1896 में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में हुआ था।

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

निराला ने हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हिंदी संस्कृत और बांग्ला में भी अध्ययन किया। सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की उम्र महज तीन वर्ष थी, जब उनकी मां का निधन हो गया और बाद में जब वे बीस वर्ष की आयु के हुए तो उनके पिता का देहांत हो गया।

आज की प्रमुख घटनाएँ-

1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म।

1937 : अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया गया था।

1938 : प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।

1944 : हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन। उनके सम्मान में दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेजगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

1956 : भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन। उन्हें विज्ञान में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है।

1959 : तानाशाह जनरल फुलगेंसियो बतिस्ता की सेनाओं को हराने के बाद फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया। 1959 : टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार जान मैकनरो का जन्म। मैकनरो को उनके आक्रामक खेल के अलावा कोर्ट पर उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए जाना जाता है।

1971 : पश्चिमी पाकिस्तान और चीन के बीच राजमार्ग को औपचारिक तौर पर खोला गया।

1987 : पनडुब्बी से पनडुब्बी तक मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

धोनी के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, आईपीएल 2020 से करेंगे वापसी

1998 : इंडोनेशिया में बाली से रवाना हुआ चीन एयरलाइंस का विमान ताइवान के ताइपै में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार सभी 197 लोगों के अलावा जमीन पर भी कम से कम 7 लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।

2001 : फिलिपीन की राजधानी मनीला में जूतों के अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन। यहां तरह तरह के जूतों के हजारों जोड़े रखे गए हैं।

2005 : क्योतो करार लागू किया गया। यह पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई अन्तरराष्ट्रीय संधि है। 2013 – पाकिस्तान के हजारा इलाके के एक बाज़ार में बम धमाके में 84 लोगों की मौत और 190 घायल हुए।

LIVE TV