
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज आगरा में रोड शो करेंगे गुरुवार को जिला प्रशासन ने रोड शो की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। राहुल गांधी और अखिलेश शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर ढाई बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोनों नेता कार से दयालबाग जाएंगे, जहां रोड दोपहर तीन बजे शो शुरू होगा। शो भगवान टॉकीज, दीवानी चौराहा, सूरसदन, वजीरपुरा, सेंट पीटर्स कॉलेज से होते हुए हरीपर्वत चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, पचकुइयां, सुभाषपार्क, नाई की मंडी, कलक्ट्रेट से छीपीटोला पर समाप्त होगा। रोड शो की तैयारियों के मद्देनजर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर बैठक की।
आगरा में रोड शो करेंगे अखिलेश और राहुल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर गुरुवार की दोपहर ताजनगरी पहुंच गए और तैयारियों की कमान अपने हाथों में ले ली। राजबब्बर ने सुबह पहले जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने शहर कार्यालय में रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया।
ये रोड शो 12 किमी का होगा। काग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी ने हर 500 मीटर की दूरी पर रोड शो के स्वागत का इंतजाम किया है।