अक्षय तृतीया के शुभ दिन भूल कर भी ना करें यह काम, वरना…

अक्षय तृतीया का त्योहार काफी शुभ माना जाता है। कोई भी शुभ काम करना हो लोग बिना कुछ सोचे इस दिन अपना काम कर लेते हैं। हर साल यह त्योहार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 26 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन आप जो भी काम करते हैं वह शुभ होता है।

 

अक्षय तृतीया

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान बहुत ही शुभ होता है। धार्मिक ग्रंथों में दान के महत्व को बताया गया है। किए गए दान का कई गुना फल मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें और जरूरतमंदो लोगों की मदद करें।

इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है, माना जाता है इस दिन की गई पूजा का भगवान उचित फल प्रदान करते हैं।

लॉकडाउन की वजह से अक्षय तृतीया के शुभ दिन भी पसरेगा सन्नाटा!

अक्षय तृतीया के दिन भगवान राम की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से सभी दुख- दर्द दूर हो जाते हैं। जो लोग बीमारियों से परेशान हैं उन्हें इस पावन दिन विशेषकर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से बीमारियों से निजात मिलता है।

 

LIVE TV