जीनत का आरोपी गिरफ्तार, बद्तमीजी करने के बाद हुआ था फरार

मुंबई। वेटेरन एक्‍ट्रेस जीनत अमान कुछ दिन पहले अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। हालात कुछ इस कदर बिगड़ गए कि जीनत को कानून का सहारा लेना पड़ गया है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ जीनत का आरोपी अब पुलिस की चपेट में आ रहा है।

जीनत का आरोपी

जीनत ने एक शख्‍स पर दुर्व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए थे। बात हद से ज्‍यादा बिगड़ने के बाद जीनत ने पुलिस की मदद लेनी ठीक समझी। उन्‍होंने उस शख्‍स के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।

आरोपी शख्‍स का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। खबरों के मुताबिक 38 वर्षीय सरफराज एक जमाने में फिल्ममेकर हुआ करता था। इन दिनों वह रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुआ है।

जीनत के मुताबिक सरफराज ने उनके घर के कैम्‍पस में जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की थी। उसने जीनत को देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा उस शख्‍स ने जीनत को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेजे थे।

यह भी पढ़ें:  Video: थिएटर और अमरीकी मैदान के बाद बर्फ पर हुआ ‘घूमर’

सरफराज के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जीनत से दुर्व्यवहार करने के बाद सरफराज फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सरफराज के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। वह फिलहाल बेरोजगार है।

LIVE TV