खिल उठेगा आपका चेहरा, अगर रंग के हिसाब से करेंगे लिप कलर का चुनाव

महिलाओं और लड़कियों की सुंदरता को निखारने में लिपस्टिक अहम रोल निभाती है। कई बार लड़कियां और महिलाएं वहीं रंग का चुनाव कर लेती हैं जो उनकी सहेली ने किया हुआ होता है। फिर चाहे वो रंग उनके चेहरे के रंग से मैच करें य तो नहीं। यही सोच उनकी सुंदरता को निखारने के स्थान पर बिगाड़ देती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह के लिप कलर का चयन करें।

लिप कलर

 

गोरा रंग

अगर आपका रंग गोरा है तो आपके होंठ को और खूबसूरत बनाने के लिए आप गुलाबी,कोरल पीच,लाल, नारंगी रंग के रंगों का चयन कर सकते हैं। यह रंग आपके चेहरे की सुंदरता को और निखार देता है।

गेहुंआ रंग

अगर आपकी स्किन का रंग गेहुंआ है तो लाइट पीच, पिंक, ब्राइट पिंक, नारंगी रंग का इस्तेमाल करें। अगर आप भड़कीला लुक चाहती है तो आप कोरल रंग के लिप कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जब बच्चा बिगड़ रहा हो तो उसे इन तीन तरीकों से समझाएं

सांवरी रंग

अगर आपका रंग सांवरा है तो आप हल्का गुलाबी, चटकीला नारंगी रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्के रंग का आईशैडो लगाने पर गहरा गुलाबी रंग और भड़कीला आई मेकअप होने पर ब्राइट नारंगी रंग की लिपस्टिक लगाएं।

गहरा रंग

अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो आप लिप ग्लॉस का चयन भी कर सकती हैं। यह आपके लिए और भी अच्छा रहेगा। आप ब्राउन,ब्रैगेडी आदि रंगों के लिप कलर का चुनाव कर सकती हैं। अगर आप आंखों का बहुत मेकअप कर चुकी हैं तो हल्के रंग के लिप कलर का चुनाव करें।

 

LIVE TV