आपको को भी मां दुर्गा की आरती में शामिल होना है तो आए यहां

आज से हिन्दुओं के पवित्र त्योहार की शुरुआत हो गई है। इस त्योहार को पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार की रौनक आपको पश्चिम बंगाल में ज्यादा देखने को मिलेगी। दुर्गा पूजा हर साल 2 बार मनाई जाती है। यह नवरात्रि में सितंबर या अक्टूबर के मध्य में मनाई जाती है। अलग-अलग विभित्ता होने के साथ-साथ कई समुदाओं के लोगों में इस पर्व को मनाने का अपना अलग ही तरीका है। आज हम आपको बताने वाले है कि अगर आपको दुर्गा पूजा की धूम देखनी है तो आप कहां जाएं। कहां पर आपको ज्यादा रौनक देखने को मिलेगी।

पवित्र त्योहार

कोलकाता

दुर्गा पूजा की रौनक में सबसे पहले हर किसी के मुंह पर बस एक ही नाम होता है और वह है कोलकाता है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दुर्गा पूजा का बंगाल के राज्य में विशेष महत्व है। वहां के लोगों के लिए यह त्योहार बहुत मायने रखता है। वहां पर हर किसी के घर को इस तरह रौशन किया जाता है मानों कि घर में बेटी शादी के बाद आई हो। यहां के हर छोटे से बड़ें प्रान्तों में दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल तैयार किया जाता है। साथ यहां पर भक्तजनों की भीड़ भी लगी रहती है। बंगाल में दिन से ज्यादा रात के समय में रौनक होती है। अगर आपको शानदार दुर्गापूजा का आनंद लेना है तो एक बार कोलकाता जरूर आएं।

काशी

उत्तर भारत के काशी में भी आपको दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलेगी। आप इन दिनों में ही काशी घूमने का प्लान कर सकत हैं। यहां पर रामलीला औरप दशहरा देखने के लिए तो लोग दूर-दूर से आते हैं। भगवान शिव के साथ यहां पर मां दुर्गा के भी भक्तों की कोई कमी नहीं है। आप यहां पर गंगा मां की आरती को भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Navratri 2018: आज से हो रहा है मां दुर्गा का आगमन, जानें नवरात्रि का महत्व और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कटरा

नवारात्रि या दुर्गा पूजा में आप जम्मू-कश्मीर की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। कटरा स्थित मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां वैष्णोदेवी के मंदिर में भी विशेष आयोजन किए जाते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। बेस कैंप से यह मंदिर लगभग 14 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस दौरान पूरे मंदिर को सजाया जाता है, जिसकी रौनक देखने लायक होती है।

दक्षिण भारत के शहर

उपरोक्त स्थलों के अलावा अगर आप चाहें तो दक्षिण भारत के कई शहरों की सैर का प्लान बना सकते हैं। बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भी आपको देवी दुर्गा के भव्य मंदिर दिख जाएंगे। इसके अलावा दुर्गा पूजा मनाने के लिए पंडालों का निर्माण भी किया जाता है। दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है। कुछ खास अनुभव के लिए आप इस दौरान दक्षिण भारत की सैर कर सकते हैं।

 

 

LIVE TV