यशवंत सिन्हा का पीएम मोदी पर तंज, बोले- तुगलकी राह पर मोदी

यशवंत सिन्हाअहमदाबाद। पीएम मोदी के नोटबंदी फैसले पर पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने निशाना साधते हुए मंगलवार उनकी तुलना तुगलक से कर दी है। उन्होंने कहा कि 14वीं सदी के दिल्ली सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने भी 700 साल पहले नोटबंदी की थी।

उस समय ये कदम काफी विवादित हुआ था और आज मोदी भी विवादों के घेरे में घिरे हुए हैं। सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को 3.75 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

700 साल पहले तुगलक और अब कौन ?

ऐसे कई राजा रहे जिन्होंने नई मुद्रा को चलन में लाने के लिए पुरानी मुद्रा को खत्म कर दिया। 700 साल पहले एक शंहशाह मोहम्मद बिन तुगलक था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को समाप्त कर दिया।

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा नोटबंदी को ले कर लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी को ले कर मोदी सरकार पर देश कि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

हिंडन एयरफोर्स के कम्पाउंड में घुसा संदिग्ध शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पैर में मारी गोली

हो गया मिस इंटरनेशनल-2017 का ऐलान, इनके सिर सजा ताज

LIVE TV