DJ बना यमराज, तेज आवाज ने युवक की ली प्राण

देश भर में डीजे का प्रचलन तेजी पर है, जहां जश्न वहां डीजे। आज डीजे के दुष्प्रभावों को लेकर समाज के ज्यादतर लोगों में वैज्ञानिक चेतना सून्य है। प्राय: डीजे से होने वाली समस्याओं से संबंधित मामला सामने आती रहती है। जिसे लेकर सरकार भी गंभीर नहीं दिखाई दे रही है।

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से आया है, जहां एक बारात में डीजे के तेज आवाज ने एक युवक से उसकी जिंदगी छीन ली। डीजे की तेज आवाज में लोग नाच रहे थे, जिसका वीडियो एक युवक बना रहा था, उसी दौरान उसे गश्ती आई और वह तड़ से जमीन पर गिर गया।

आनन-फानन में उसे लोग अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने मौत कारण बताते हुए कहा कि डीजे के तेज आवाज के कारण उसे दिल का दौरा आया है।

बता दें कि यह उज्जैन का है, जहां अम्बोदिया डेम का निवासी 18 वर्षीय लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में शामिल होने ताजपुर गया था। विजय की बारत गांव में निकल रही थी और बारात में लाल सिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था।

फिर कुछ देर बाद वो अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसी दौरान उसे गश्त आ गया, जिस वजह से वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया। उज्जैन में डॉक्टर्स ने लाल सिंह को देखने को बाद मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि लाल सिंह के पोस्ट मार्टेम रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसके हृदय में खून का थक्का जम गया था। डॉ. जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजे के तेज आवाज से ऐसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि डीजे के तेज आवाज के कारण शरीर में असमान्य गतिविधियां होती हैं। तय मानक से ज्यादा डेसिबल का ध्वनि प्राणघातक होता है। इसका असर दिल और दीमाग दोनों पर होता है।

LIVE TV