घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मनीष उपाध्याय

हल्द्वानी। जिलें के टीपी नगर चौकी क्षेत्र पंचायत में एक महिला की हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि घर में लूट के बाद महिला की हत्या की गई है। वहीं महिला का पति भुवन भट्ट भी बुरी तरह जख्मी है। जिसका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

महिला की हत्या

महिला के सिर पर धारधार हथियार से हमला किया गया है। महिला का नाम राधा भट्ट है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें:- बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों को कराया योग, मोदी के बारे में कहीं यह बात

बताया जा रहा है कि घर के दूसरे मंजिल में सुशीला तिवारी अस्पताल के एक डॉक्टर की फैमली रहती है। इन दिनों डॉक्टर की पत्नी और बच्चे भी ननिहाल गए हुए हैं। ऐसे में घर में डॉक्टर अकेले ही रह रहे थे।

घर के भीतर से तेज दुर्गंध आने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब घर का दरवाजा खोला गया तब महिला निर्वस्त्र थी और पति बुरी तरह से जख्मी था।

यह भी पढ़ें:-गंगा का अस्तित्व बचाने के लिए धरने पर बैठा समाजसेवी

बताया जा रहा है कि महिला का पति दुर्गा सिटी सेंटर में नालेज जंक्शन नाम का कोचिंग सेंटर चलाता हैं। घटना के वक्त उनकी 7 साल की बच्ची गोरापड़ाव स्थित अपने ननिहाल में थी।

फिलहाल पुलिस जांच के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती पति की तबीयत ठीक होने का इंतजार कर रही है। हत्या करने के बाद हत्यारे उसकी मोटर साइकिल भी साथ ले गये।

देखें वीडियो:-

LIVE TV