अपने बैग के लिए एक्स-रे मशीन में घुस गई महिला, हक्के-बक्के रह गए लोग

नई दिल्ली। दक्षिणी चीन के डोंग्वान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी चौक जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला सिक्योरिटी की वजह से एक्स-रे मशीन के अंदर घुस गई। यह घटना डोंग्वान रेलवे स्टेशन पर हुई जहां महिला यात्री ने अपने सामान पर नजर रखने के लिए ऐसा किया। महिला की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।

एक्स-रे

हालांकि अपने हाथों में हैंडबैग थामे महिला को सिक्योरिटी स्कैनर में अपने सूटकेस को डालने में पहले तो कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जब सुरक्षा कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके हैंडबैग को भी स्कैनर जांच से होकर गुजरना पड़ेगा तो उसे ये बात पसंद नहीं आई। हांलकि महिला के बैग में क्या था ये पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें-10 साल से जूलियट की तलाश में ये रोमियो, कर रहा 14 को खास बनाने की तैयारी

एक्स-रे

यह भी पढ़ें-नाश्ते में कॉकरोच, लंच में कौवे और डिनर में छिपकली खाता है ये युवक

खबरों के मुताबिक महिला अपने हैंडबैग और उसमें रखे बहुमूल्य सामग्री को खुद से अलग नहीं होने देना चाहती थी। इसी वजह से महिला रेलवे स्टेशन पर कन्वेयर बेल्ट पर अपना हैंडबैग रखने के बाद खुद भी उसके उपर चढ़ गई। वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ उसे देखकर चकित रह गए और वे उस महिला को ऐसा करने से नहीं रोक पाए।

LIVE TV