भैंस के प्यार में महिला ने चार बच्चों समेत पिया जहर

भैंसलखनऊ। पति-पत्नी के बीच विवाद की कई वजह आपने पढ़ी होंगी। देखी भी होंगी। लेकिन दंपति के बीच विवाद की वजह भैंस बन गई। मामला ऐसा बढ़ा कि महिला ने अपनी कोख से जन्में बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी पी लिया। राजधानी से सटे सीतापुर में ये मामला सामने आया है।

सीतापुर के महोली के बसारा गांव में पति-पत्नी के बीच भैंस के दूध न देने पर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने सारा गुस्सा भैंस पर उतार दिया। इससे क्षुब्ध होकर मां ने अपनी चार मासूम बच्चियों को जहर दे दिया। बाद में महिला ने भी जहर खा लिया। जिसमे माँ सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दो बच्चियां बच गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविन्द का अपनी पत्नी आरती से भैंस के दूध न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। अरविन्द ने भैंस को बेच देने की बात कही जिस पर दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर अरविन्द ने भैस की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आरती क्षुब्ध हो गई। पड़ोसियों के मुताबिक, आरती को भैंस दहेज में मिली थी जिसे आरती बहुत प्यार करती थी।

यह भी पढ़ें : पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ेगी एडल्ट एक्ट्रेस, चुनावी वादे काफी रोचक

बताया जाता है कि, जब अरविन्द खेत पर गया हुआ था, तभी आरती ने अपनी चारों बच्चियो को चाय में कीट नाशक दवा मिलाकर पिला दिया और खुद भी चाय पी ली। चाय पीते ही आरती सहित उसकी दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।

चश्मदीद रागिनी का कहना है कि, रात में झगड़ा होने के बाद आज सुबह जब उसके पापा खेत पर काम करने चले गए तभी माँ आरती ने सभी को चाय पीने के लिये दिया। जिसमें सभी लोगों ने चाय को पिया।

यह भी पढ़ें : मां-बाप 13 साल से मरे बेटे को खिला रहे खाना, वजह बेहद चौंकाने वाली

रागिनी का कहना है कि चाय कड़वी लगने पर उसने कुल्ला कर दिया। वहीं उसकी एक छोटी बहन ने चाय गिरा देने के कारण नहीं पी।

इस बात की जानकारी होने पर जब अरविंद के घर पहुँचा तो देखा कि आरती की मौत हो चुकी थी। उसकी दो बच्चियां तड़प रही थीं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।

LIVE TV