बजट पर NDA में फूट! टीडीपी बोली- हमारी जरूरत नहीं, तो कर देंगे ‘नमस्ते’

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को संसद में आम बजट पेश किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पोटली से किसानों के लिए कई बड़ी सौगातें निकली है। वहीँ विपक्ष इसे किसान विरोधी बजट बताने में बिलकुल भी नहीं हिचक रही। खैर विपक्ष के इन बातों से सत्ताधारी पार्टी भाजपा को ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बजट पर NDA

लेकिन इस आम बजट पर एक ऐसे मुख्यमंत्री ने भी सवाल खड़ा किया है। जोकि NDA का हिस्सा है। ऐसे में मुख्यमंत्री जी की खटास भाजपा के लिए जरुर दिक्कतें पैदा कर सकती है। जबकि लोकसभा चुनाव भी सिर पर हैं।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बजट में आवंटन को सही नहीं बताया है। बजट पेश होने के बाद ही नायडू ने अपने सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की। जिसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो रही हैं कि टीडीपी का एनडीए में सफर यहीं थम सकता है और वह जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

ख़बरों के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू ने अपने सभी सांसदों और नेताओं से अभी किसी भी तरह की बयानबाजी करने से मना किया है। उनका कहना है कि वह गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। लेकिन अगर वो (BJP) हमें नहीं चाहते हैं, तो मैं नमस्ते कह कर चल दूंगा।

यह भी पढ़ें:- किसानों को लेकर मनमोहन ने वो सबूत रखे हैं, जिन्हें जेटली-मोदी नकार नहीं सकते!

TDP सांसदों ने नायडू से बजट को लेकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के लिए इस बजट में कुछ नहीं है, ना ही रेल बजट में भी विशाखापट्टनम को लेकर कुछ कहा गया है। सांसद आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए कोई मदद ना मिलने से भी नाराज हैं।

बता दें कुछ ही दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से अलग राह चुनने का इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ समय से राज्य में बीजेपी के नेता टीडीपी की आलोचना कर रहे हैं। इन्हें रोकने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व की है। उन्होंने कहा कि हम दोनों दल (टीडीपी और बीजेपी) मिलकर राज्य सरकार चला रहे हैं।

पीएम मोदी ने की थी नायडू से मुलाकात

बीते कुछ समय से टीडीपी और बीजेपी के रिश्तों में तनाव की खबरें भी आ रही थीं। इसी सिलसिले में नायडू ने 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। अब उनके अलग होने के संकेत से 2019 का चुनाव और भी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के ‘साथ’ करणी सेना ने मनाया जश्न, लगाया भाजपा के जले पर नमक

उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में रही शिवसेना ने 2019 के चुनाव में अलग लड़ने का ऐलान कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अलग चुनाव लड़ने की कसम खाई है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV