मरते-मरते इस गांव वाले को करोड़पति बना गया जंगली सूअर

मरते-मरते इसबचपन में आपने मुर्गी के पेट ने निकलने वाले सोने के अंडे के बारे में जरुर सुना या पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको इससे मिलती-जुलती कहानी बताने जा रहे हैं। बस फर्क इतना है वहां सोने का अंडे देने वाली मुर्गी थी यहां बेशकीमती चीज़ देने वाला सूअर है। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा सूअर। और यह दंतकथा नहीं सच है।

मिट्टी के रंगों में रंगा वो चित्रकार जिसका भारतीय संविधान हमेशा कर्जदार रहेगा

बात दरअसल, चीन के Ju County से लगे एक गांव की है। जहां एक शख्स एक झटके में करोड़पति बन गया है। पेशे से किसान इस गांववाले ने एक जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा कि तभी उसकी आंत से एक पत्थर नुमा चीज निकली। इस अजीब सी दिखने वाली चीज को उसने संभाल कर रख लिया।

एक दिन जब वह इस चीज को लेकर शंघाई पहुंच गया। जहां उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है।

गज़ब ! ऐसा रेस्टोरेंट जहां बन्दर से लेकर रोबोट तक करते हैं काम

शंघाई एक्स्पर्ट ने Bo Chunlou ने बताया कि इस 4 इंच की चीज की कीमत करीब 450,000 पाउंड यानी 4 करोड़ रु है। ये जानकर उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह पलभर में करोड़पति कैसे बन गया। चुनलू नाम के इस शख्स ने अब इस बेजोर को नीलाम करने का मन बनाया है।

क्या है बेजोर

जानकारों के मुताबिक बेजोर (bezoar) सूअर और कई जानवरों की आंत में बनता है। इस चीज से कई तरह की दवाईंयां और कई तरह के जहर से बचने वाले इंजेक्शन भी बनते हैं। दुनिया भर में बेहद कम पाए जाने की वजह से इसकीमत बहुत ज्यादा होती है।

बिल्ली से ज्यादा समझदार होता है कुत्ता, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

वहीँ एक्सपर्ट्स का दावा है कि अगर बेजोर जानवर की आंत में मिलता है, तभी ये काम का रहता है। वर्ना पेट में पाए जाने पर इसकी इतनी कीमत नहीं मिलती।

LIVE TV