फर्रुखाबाद: पति को प्रेमिका के साथ देख आगबबूला हुई पत्नी, पति ने दोनों को पीटा, Video Viral

फर्रुखाबाद में दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सुर्खियों में है। घटना राम मनोहर लोहिया अस्पताल की है। यहां एक शख्स अपना इलाज कराने प्रेमिका के साथ पहुंचा था। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई। तो वह भी मौके पर पहुंच गई। वहां उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा और आगबबूला हो गई।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सुर्खियों में है। घटना राम मनोहर लोहिया अस्पताल की है। यहां एक शख्स अपना इलाज कराने प्रेमिका के साथ पहुंचा था। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई। तो वह भी मौके पर पहुंच गई। वहां उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा और आगबबूला हो गई। इसके बाद दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। तभी महिला का पति अस्पताल से बाहर आया दोनों को अलग करने के कई प्रयास किए। लेकिन महिलाएं एक-दूसरे को पीटती रहीं। और मामले को बढ़ता देख पति ने दोनों को चप्पल से जमकर पीटाई की। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LIVE TV