गाल पर सूजन क्यों आता है ? जानिए कारण और समाधान

मानव शरीर में कोई भी समस्या या बदलाव होने पर उसका असर शरीर पर ही कहीं न कहीं दिखने जरूर लगता है। गाल में सूजन भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। आइये जानते हैं कि आखिर गाल पर अचानक से सूजन क्यों आता है? इसके साथ ही इस समस्या के समाधान भी जानते हैं।

गाल पर सूजन आने का क्या कारण है?

गाल में सूजन की समस्या हमारे लार ग्रंथि में इन्फेक्शन के कारण हो सकता है। जब यह परेशानी होती है तब व्यक्ति को सूजन के साथ दर्द भी महसूस हो सकता है। अक्सर जब व्यक्ति नमक या चीनी का सेवन जरूरत से ज्यादा कर लेता है तो उसके चेहरे पर टिशू पानी को जमा कर रखते हैं, जिसके कारण गाल पर सूजन नजर आ सकती है। जब व्यक्ति साइनस इन्फेक्शन का शिकार हो जाता है तब भी गाल में सूजन की समस्या हो सकती है। हालांकि ये समस्या कुछ हफ्तों में चली जाती है। लेकिन अगर ना जाए तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जब व्यक्ति के शरीर में हारमोंस बदलने लगे या पीरियड्स में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर शरीर में बनने लगता है, तो उसके कारण भी गाल में सूजन हो जाता है।

आँखों को स्वस्थ बनाना है तो करिये ये काम,नहीं लगेगा चश्मा

गाल में सूजन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
अगर गाल में सूजन आए तो सबसे पहले व्यक्ति को नमक का सेवन रोक देना चाहिए क्योंकि नमक के कारण शरीर में पानी बना रहता है, जिसके कारण सूजन और बढ़ सकती है। घर पर एक नमक की पोटली बनाकर उससे सिकाई कर सकते हैं। ताजे फलों के सेवन से भी गालों की सूजन को दूर किया जा सकता है,क्योंकि फलों में फाइबर पाया जाता है जो गाल में सूजन की समस्या को दूर कर सकता है। इसके साथ ही अगर आप अपनी त्वचा पर नारियल का तेल या बदाम के तेल से मालिश करते हैं तब भी गाल की सूजन को दूर किया जा सकता है।

इस दाल के छिलके में दूध से 6 गुना ज्यादा कैल्शियम, जानें और भी फायदे

LIVE TV