WHO ने कही ये बड़ी बात- ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट से भी हो सकता है आपको कैंसर’ !

आजकल के यूथ की बात करें तो उसे स्वैग दिखाना बड़ा पसंद है | फिर वो चाहें हेल्थ से खिलवाड़ करके ही हो रहा हो | अब इस स्वैग में होता क्या है | आइये आपको बतातें हैं –

दरअसल, इसमें होता ये है कि चश्मा लगाया, और अजीब से कपड़े पहन कर, बेकार सा स्टाइल बना कर, और सबसे ज़रूरी चीज़ मुंह में दबाई सिगरेट और बस शुरू सस्ता सा स्वैग |

लेकिन ये तो सब जानते हैं कि सिगरेट से होता है कैंसर | लेकिन अब आज के नौजवान ने इसका भी उपाय निकाल लिया था | इसका उपाय ऐसा कि अब उस पर भी ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ ने उसे भी नुकसानदेह घोषित कर दिया है |

आजकल ई-सिगरेट का क्रेज काफी बढ़ गया है | लेकिन ये भी कम नुसानदेह नहीं है | एक रिसर्च में पता चला है कि ई-सिगरेट में वही विषाक्त रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं जो तम्बाकू के धुएं में पाए जाते हैं | इससे फेफड़ों का जीवाणु रोधी रक्षा तंत्र बाधित होता है |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि सरकारें और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट जैसे अन्य उत्पादों के प्रचार पर आसानी से विश्वास न करें |

बयान में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट से होने वाला नुकसान कम है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है | यह तंबाकू कंपनियों के प्रचार की एक रणनीति है |

 

इस साल केदारनाथ यात्रा में शामिल हुए 8 लाख 15 हजार लोग, टूटे अब तक के सभी रिकॉर्ड

 

जारी 2019 वैश्विक तंबाकू महामारी रिपोर्ट में बताया कि लंबे समय में तंबाकू उद्योग, तंबाकू नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे कदमों के खिलाफ काम कर रहा है |

कईयों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट सुरक्षित है और ये सिगरेट पीने की आदत छोड़ने में मदद करता है | प्रमाण के अनुसार अमेरिकी किशोरों में ई-सिगरेट तेजी से डिमांड में आ रही है |

अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने हाल के वर्षो में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है |

डब्लूएचओ तंबाकू नियंत्रण अधिकारी विनायक प्रसाद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और आम सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान एक समान हैं, बस फर्क इतना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट में कोई स्पष्ट धुआं नहीं है |

 

ई-सिगरेट के नुकसान-

#शोध के मुताबिक ई सिगरेट का सेवन करते हैं, उनमें हार्ट अटैक से होने वाला खतरा 56 प्रतिशत तक बढ़ जाता है|

#ई सिगरेट से ब्लड क्लॉट की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है |

#ई सिगरेट में निकोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और सिगरेट के समान इसमें से भी टाक्सिक कंपाउंड निकलते हैं| निकोटीन के कारण हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है |

 

LIVE TV