मोदी से लेकर राहुल तक किसकी नैया पार लगाएगा 2018?

मोदी सेनई दिल्ली। सियासत भी बड़ा दिलचस्प खेल है। यहां कब कौन अर्श से फर्श पर पहुंच जाए और कब कौन फर्श से कब अर्श तक पहुंच जाए कुछ कहा नही जा सकता। जो जनता के मन को भा गया वह राजनेता बन गया। राजनीति में सियासी उठापटक चलती ही रहती है। साल के अंतिम महीनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। चाहे किसी विरोधी का दामन थामकर सत्ता हासिल करना रहा हो या लालू यादव का जेल की सलाखों के पीछे पहुंचना रहा हो। साल हर मायनों में सियासी रहा।

अब नए साल में राजनीति में क्या उलट फेर होगा। अगर नए साल के बारे में बात की जाए तो किस राजनेता का चमकेगा सितारा और किसका नहीं। आइये जानते है कि प्रकांड विद्वानों का इन बड़े राजनेताओं के बार में क्या कहना है।

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 की दोपहर को लगभग 12 बजे मेहसाणा, गुजरात के वडनगर में हुआ था। सभी जानते हैं की मोदी का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। ऐसे में भविष्य के जानकारों के मुताबिक मंगल के साथ मित्र और भाग्येश चंद्रमा की कदमताल उन्हें विचारशीलता के साथ मौलिकता प्रदान कर रही है, परंतु मंगल के छठे भाव का भी स्वामी होने के कारण इन्हें जीवनकाल में साजिश का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:- ‘मेहरम’ पर भड़की कांग्रेस, कहा- हज में सऊदी सरकार का बदलाव, क्रेडिट ले रहे पीएम मोदी  

साथ ही 22 अप्रैल, 2018 के बाद का समय भावनात्मक उतार-चढाव का भी होगा। 22 नवंबर, 2018 के बाद मोदी चंद्रमा में शुक्र के अंतर को भोगेंगे, जो एक सकारात्मक काल होगा।

2- राहुल गांधी

कांग्रेस के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ज्ञात जन्म विवरण 18 जून, 1970, समय 09.52 और स्थान दिल्ली है। राहुल का लग्न मकर और राशि वृश्चिक है। इस समय वह शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण भी भोग रहे हैं। जाता हुआ शनि सदैव देने के लिए जाना जाता है, लिहाजा 2018 निश्चित तौर पर उनके उद्भव का संकेत दे रहा है।

3- लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों श्री लालू यादव का जन्म 11 जून, 1947 है। लालू यादव की राशि कुम्भ और लग्न सिंह है। इनका स्वग्रही भाग्येश मंगल जहां इन्हें भाग्य का बली बना रहा है वहीं, कर्मस्थान में बैठकर राहु इन्हें राजनीति का बड़ा खिलाडी बना रहा है।

यह भी पढ़ें:- बदलाव की इच्छा है तो खुद से करनी होगी शुरुआत : दलाई लामा

एक फरवरी 2018 को जब सूर्य का प्रत्यंतर शुरू होगा तो यह कठिन परिस्थितियों को जन्म देगा। कानूनी मामले और जटिल होंगे। यह स्थिति लालू यादव की सेहत और जीवन के लिए तनाव का सृजन कर रही है। अपने इस कठिन समय को दृढ़ता और योजनाबद्ध तरीके से स्वस्थ रखते हुए, रणनीति पूर्वक बिता लेंगे तो स्वघर के शुक्र की यही दशा उन्हें जनता का समर्थन दिलाकर वापस प्रभावशाली बनाने का काम करेंगे।

साभार : नवभारत टाइम्स

देखें वीडियो:-

LIVE TV