लखनऊ प्राणि उद्यान में सफेद बाघ आर्यन की मौत

लखनऊ प्राणि उद्यानलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) की शान रहे सफेद बाघ आर्यन ने शुक्रवार की सुबह जिंदगी का साथ छोड़ दिया। सबका चहेता रहा 18 वर्षीय सफेद टाइगर आर्यन लंबे समय से बीमार था।

यह भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम योगी, अयोध्या में निवेश पर चर्चा

आर्यन खास तौर पर बच्चों को बहुत पसंद था। उसकी दहाड़ जहां बच्चों को जहां रोमांचित करती थी, चिड़ियाघर की पहचान भी बन गई थी। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही कीपर मुबारक समेत सारा जू स्टाफ शोक में डूब गया।

चिड़ियाघर के अस्पताल प्रांगण में निदेशक, रेंजर और कीपर ने उसे 20 किलो की माला अर्पित कर अंतिम विदाई दी। उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला भी आर्यन के निधन से काफी दुखी हैं।

यह भी पढ़ें:- चुनावी मंच से सीएम योगी का ऐलान, जल्द होगी डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती

उन्होंने बताया कि नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम होगा। आर्यन के चले जाने से अब उसके बाड़े के आसपास सन्नाटा पसरा है। उसके साथ बाड़े में रहने वाले व्हाइट टाइगर के दो बच्चे जय और विजय भी गुमसुम हैं।

देखें वीडियो:- 

LIVE TV