Weather Forcast: कम नहीं होगा कोहरा और धुंध, अगले 4 दिनों तक ठंड में उत्तर भारत के ठिठुरेंगे लोग

उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को 4 और दिन इसी कड़ाके की ठंड के साथ गुजारने होंगे। सभी मैदानी क्षेत्रों में आगले चार दिन भयंकर शीत लहर चलने वाली है। यदि बात करें भारतीय मौसम विभाग की तो उसने चेतावनी देते हुए बताया कि जल्द ही मौसम अपना अलग मिजाज दिखाने वाला है। इसी के साथ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया। इस दौरान मैदानी भागों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है। न ही सिर्फ उत्तर भारत बल्कि मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली-एनसीआर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

इसे लेकर मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पूर्व दिशा की ओर चल रही हवा पश्चिमी हिमालय की तरफ से आने वाली हवाओं की तरह ठंडी नहीं है। जिसके कारण आने वाले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धी होगी लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। इन आंकड़ो से साफ हो जाता है कि आने वाली 22 जनवरी तक जबरदस्त ठंड का सामा करना होगा। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की चादर छायी रहेगी।

LIVE TV