ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, हादसे में तीन बच्चों ने गवाई जान

ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से मलबे में आठ बच्चे दब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार (28 जून) को यह जानकारी दी। अन्य बच्चों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि सगीर नामक व्यक्ति के घर की दीवार गिरने से उसके परिवार/रिश्तेदारों के 8 बच्चे दब गए। दीवार गिरने से आयशा उम्र 16 वर्ष, अहद उम्र 4 वर्ष, हुसैन उम्र 5 वर्ष, आदिल उम्र 8 वर्ष, अल्फिजा उम्र 2 वर्ष, सोहना उम्र 12 वर्ष, वसील उम्र 11 वर्ष, समीर उम्र 15 वर्ष दब गए। इनमें से अहद, आदिल और अल्फिदा की इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली में बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे की छत ढह गई

शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

LIVE TV