Vitamin D की कमी को पूरा करती है ये चीज, जरुर पढ़ें

कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां शरीर में विटमिन डी की कमी की ओर इशारा करते हैं। लेकिन विटमिन डी की कमी से और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जैसे बच्‍चों में अस्‍थमा, बुजुर्गों की पहचानने की क्षमता में कमी, ग्‍लूकोज इन्‍टॉलरेंस वगैरह। लेकिन विटमिन डी से युक्‍त भोजन करने से इनसे बचा जा सकता है।


अगर हम डायट में नियमित रूप से कुछ चीजों को शामिल कर लें जो विटमिन डी से भरपूर हों तो न केवल हमारा शरीर स्‍वस्‍थ रहेगा बल्कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। विटमिन डी का स्‍तर बनाए रखने के लिए हम इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं:

दूध
दूध विटमिन डी और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। हर रोज एक गिलास पीने से हमें दिन भर के लिए जरूरी विटमिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।

अंडे
अंडे का सफेद वाला हिस्‍सा विटमिन डी से भरपूर होता है। अंडे खाने से हमें अपने लिए आवश्‍यक विटमिन डी मिल सकता है। ये उन लोगों के लिए अच्‍छा विकल्‍प है जो किन्‍हीं कारणों से दूध नहीं पी सकते।

सैमन मछली
जो लोग मछली खा सकते हैं उनके लिए सैमन मछली विटमिन डी का अच्‍छा स्रोत है। भोजन में एक बार सैमन मछली खाकर दिन भर की विटमिन डी की जरूरतों की पूर्ति हो जाती है।

फ्लिप्कार्ट फिर से हो जायेगी बेसहारा, वालमार्ट जल्द कर सकती है किनारा…

मशरूम
मशरूम में भी पर्याप्‍त मात्रा में विटमिन डी होता है। अलग-अलग किस्‍म के मशरूम में विटमिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है। Shitake मशरूम में सबसे ज्‍यादा विटमिन डी होता है।

सोया फूड
सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़‍ियां खाने से भी विटमिन डी की कमी पूरी होती है। ये चीजें आसानी से सुपरमार्केट में उपलब्‍ध हो जाती हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी उनके लिए सोया से बने उत्‍पाद अच्‍छा विकल्‍प हैं।

LIVE TV