Video : विरुष्‍का के मुंबई रिसेप्‍शन में कोरियोग्राफर बने किंग खान

विरुष्‍का का दूसरा रिसेप्‍शनमुंबई। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने इसी महीने विदेश में शादी की है। दोनों ने भले ही अपनी शादी की खबर किसी को कानो कान नहीं होने दी। लेकिन इस जोड़े ने पोस्‍ट-वेडिंग सेलि‍ब्रेशन बहुत धूम धाम से मनाया है। बीती रात मुंबई में विरुष्‍का का दूसरा रिसेप्‍शन रखा गया था।

विराट और अनुष्‍का के दूसरे रिसेप्‍शन में कई नामी हस्तियां नजर आई थीं। विरुष्का के मुंबई रिसेप्‍शन में क्रिकेट सेलिब्रिटी, फिल्मी सितारे, बिजनेसमेन और भी कई लोग शामिल हुए थे। इससे पहले ये जोड़ा दिल्‍ली में एक रिसेप्‍शन पार्टी दे चुका है।

दिल्‍ली वाले रिसेप्‍शन में भी बड़े और नामी चेहरे नजर आए थे। हालांकि दिल्ली वाले रिसेप्‍शन में सारी लाइमलाइट प्रधानमंत्री मोदी ने लूट ले गए थे। विरुष्‍का के रिसेप्‍शन में मोदी का शामिल होना बड़ी बात थी। वैसे भी वो आते क्‍यों नहीं, आखिर कोहली भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान हैं।

दिल्‍ली के बाद मौका विरुष्‍का के मुंबई रिसेप्‍शन का था। बीती रात दोनों ने मुंबई के लोअर परेल के सेंट रेगिस फाइव स्‍टार होटल में रिसेप्‍शन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कोहली के सभी साथी और पूर्व क्रिकेटर ने शिरकत की।

क्रिकेटर्स के अलावा अनुष्‍का की तरफ से भी उनके सभी को-स्‍टार्स, सीनियर एक्‍टर/एक्‍ट्रेसेस और डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर्स पहुंचे थे। वैसे तो सभी ने यहां बहुत एंजॉय किया लेकिन इस दौरान सबसे ज्‍यादा मजा लेता अगर कोई नजर आए तो वो थे शाहरुख खान।

यह भी पढ़ें: #Birthdayspecial: बचपन से ही चुलबुले थे सुल्तान, मां ने हाथ-पैर बांधकर कुएं में दिया था फेंक

शाहरुख के पहुंचते ही विराट और अनुष्‍का ने उनका गर्मजोशी से वेलकम किया। शाहरुख भी अपने कूल और रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अनुष्‍का के हाथ पर किस करने के बाद किंग खान ने विराट को गले से लगाया।

पार्टी में शाहरुख की एंट्री और उनके डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो कई फैन पेज के द्वारा शेयर किए गए हैं। इनमें से कुछ वीडियो में विराट और अनुष्‍का के साथ शाहरुख भांगड़ा और छैया-छैया पर डांस करते दिखे हैं।

यह भी पढ़ें: पर्दे पर 2017 की आखिरी रिलीज बनेगी ‘बाहुबली 2’

इन वीडियोज में शाहरुख न केवल डांस कर रहे हैं। बल्कि विराट और अनुष्‍का को डांस के स्‍टेप भी बताते दिखे हैं।

पर्दे पर अनुष्‍का की पहली फिल्म शाहरुख के साथ ही थी। अनुष्‍का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्‍यू किया था। इसके अलावा भी दोनों साथ में कई फिल्‍मे कर चुके हैं। इस साल अगस्‍त में दोनों की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV