वि‍रुष्‍का की शादी का सच … जानिए कब एक होंगे लवबर्ड्स

विराट और अनुष्‍का की शादीमुंबई। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा का प्‍यार हमेशा से लोगों की नजर में रहा है। दोनों का प्‍यार जबसे दुनिया की नजर में आया है तबसे हर किसी के मन में सवाल खड़े हुए हैं कि आखिर कब विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दिनों विराट और अनुष्‍का की शादी की खबर जंगल में आग की तरह फैली हुई है।

कुछ चैनल और अखबारों की मानें तो दोनों अगले हफ्ते ही इटली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का पूरा फंक्‍शन 4 दिन तक चलने वाला है, जो कि 9 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच होगा।

विराट और अनुष्का के फैंस के लिए ये खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। भले ही क्रिकेट क्रिटिक्‍स और क्रिकेट लवर्स ने विराट और अनुष्का के प्‍यार को शुरुआती दौर में नहीं अपनाया था। लेकिन उनके फैंस हमेशा से उनके साथ रहे हैं। वो सिर्फ फैंस ही थे, जिन्होंने विराट और अनुष्का के रिश्‍ते को हमेशा से प्‍यार और इज्‍जत दी।

जब विराट और अनुष्का की शादी की बात भी नहीं हुई तभी फैंस ने ‘वि‍रुष्का’ नाम देकर दोनों को एक कर दिया था। अब जब वरुष्का के रिलेशन को इतने साल बीत गए हैं, तो हर कोई इनकी शादी के लिए एक्‍साइटेड है।

यह भी पढ़ें: TRAILER RELEASE: धरती और इंसानों का साथ देने आ गए बेकाबू डायनासोर

हाल ही में आई विराट और अनुष्का की शादी की खबर ने हर किसी कि‍सी को खुश कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही इस विराट और अनुष्का की शादी के सच से पर्दा उठ गया है। उस सच ने फैंस का सपना तोड़ दिया है। एक ओर जहां मीडिया दोनों की शादी की खबर बड़े यकीन से सामने रख रही है। वहीं दूसरी ओर उसी खबर पर अनुष्‍का के प्रवक्‍ता ने अपनी स्‍टेटमेंट देकर इसे अफवाह और झूठ में बदल दिया।

यह भी पढ़ें: Movie Review : नहीं कर पाएंगे ‘चू चां’, सिर्फ दुखेगा पेट

अनुष्‍का के प्रवक्‍ता के मुताबिक, ये सभी खबरें बेबुनियादी हैं। दोनों फिलहाल शादी के बंधन में नहीं बंध रहे हैं। सिर्फ उनके प्रवक्‍ता ही नहीं खबरों के मुताबिक, खुद अनुष्‍का भी अपनी शादी की अफवाह को नकार चुकी हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों की शादी की खबर ऐसे वायरल हुई है। पिछले साल और साल 2017 के शुरुआती महीनों में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद विराट ने ट्वीट कर लोंगों की गलतफहमी दूर की थी।

फिलहाल तो दोनों की शादी की खबर की कोई पुष्‍टि नहीं हुई है। इसलिए वि‍रुष्का की के फैंस को उस दिन का इंतजार ही करना होगा जब दोनों खुद सात जन्‍मों के बंधन में बंधने की खुशखबरी देंगे।

 

LIVE TV