Video: रील नहीं रियल में दिव्‍यांका ने मारा पति विवेक को झन्‍नाटेदार थप्‍पड़

विवेक दहियामुंबई। सबकी फेवरेट इशिता भल्‍ला अका दिव्‍यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्‍यांका अपने पति विवेक दहिया को झन्‍नाटेदार थप्‍पड़ मारती दिख रही हैं। दिव्‍यांका और विवेक छोटे पर्दे के सबसे रोंमांटिक और क्‍यूट कपल में से एक हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी इस खबर ने फैंस को हिला कर रख दिया है।

विवेक को थप्‍पड़ मारने की इस खबर को जानकर कर कोई सकते में हैं। इस खबर को पढ़कर शायद आपको लगे कि ऐसा किसी सीरियल के लिए या फिर शूटिंग के दौरान हुआ है। बल्कि सच तो यही है कि ये किसी शो के लिए नहीं हुआ है। दिव्‍यांका ने रियल में एक पार्टी में विवेक को थप्‍पड़ जड़ दिया है। वीडियो में दिव्‍यांका और विवेक किसी रेस्‍त्रां में बैठे हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: #BB11 : प्रियांक पहले हुए घर से बेदखल अब होगी गिरफ्तारी

थप्‍पड़ मारने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खुद उनके प‍ति विवेक ने शेयर किया है। विवेक ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। बता दें इस थप्‍पड़ की वजह दोनों के बीच कोई रंजिश नहीं बल्कि गलतफहमी है।

यह भी पढ़ें: शुरू हुआ काउंटडाउन, राजी के पोस्‍टर के साथ दिखा आलिया का फर्स्‍ट लुक

असल में दिव्‍यांका और विवेक दोनों साथ में बाहर एंजॉय करने जाते हैं। इस दौरान विवेक के शातिर दिमाग में एक शैतानी आइडिया आता है। वह भूत का मास्‍क पहन कर दिव्‍यांका को डराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में डरी हुई दिव्‍यांका बिना कुछ सोचे समझे वि‍वेक को झन्‍नाटेदार थप्‍पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद विवेक सदमें में आ जाते हैं और दिव्‍यांका हंसने लगती हैं।

 

 

Scary movie 36

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on Nov 9, 2017 at 8:58am PST

LIVE TV