#BB11 : प्रियांक पहले हुए घर से बेदखल अब होगी गिरफ्तारी

प्रियांक शर्मा की गिरफ्तारीमुंबई। बिग बॉस हो और कंट्रोवर्सी न हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। बिग बॉस का ये सीजन भी पहले हफ्ते से ही कंट्रोवर्सी से जुड़ा हुआ है। पहले हफ्ते से शुरु हुआ घर का घमासान बाहर तक आ चुका है। झगड़े की आग बाहर तक ऐसी फैल चुकी है, जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ने वाला है। हालात इस कदर बिगड़ गए है कि किसी भी वक्‍त बिग बॉस के घर से प्रियांक शर्मा की गिरफ्तारी होने वाली है।

बिग बॉस का ये सीजन भी अपने पिछले इतिहास को दोहरा रहा है। इस सीजन में भी घर का एक सदस्‍य गिरफ्तार होने वाला है। जुबेर खान के बाद प्रियांक इस सीजन के विवादित सदस्‍य में से एक बनते जा रहे हैं।

पहले हफ्ते में उन्‍हें सलमान और शो के मेकर्स के घर से बेदखल कर दिया गया था। उन्‍होंने घर के सबसे अहम नियम का उल्‍लंघन किया था। विकास गुप्‍ता और आकाश ददलानी के झगड़े में पड़कर आकाश पर हाथ उठाना भारी पड़ गया था।

प्रियांक की घर वापसी के बाद भी उन्‍होंने झगड़े कम नहीं किए हैं। उनके द्वारा नियमों का उल्‍लंघन जारी रहा। घर का एक और नियम है कि कोई भी सदस्‍य घर के अंदर जाकर बाहर की बातों का खुलसा नहीं कर सकता है। लेकिन पियांक ने येनियम भी कई बार तोड़ा। ऐसा करना अब उनके लिए बहुत भारी पड़ गया है।

यह भी पढ़ें: जवान का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, विद्या को बताया कोठेवाली

बीते दिनों प्रियांक ने झगड़े के दौरान अर्शी के अतीत का एक पन्‍ना खोल दिया था। उन्‍‍होंने बाहर की बात का जिक्र करते हुए उनके पुराने केस का जिक्र कर दिया था। प्रियांक ने अर्शी के पुणे और गोआ के प्रॉस्‍टीट्यूशन स्‍कैंडल के बारे में बोला था।

यह भी पढ़ें: सामने आया प्रियांक का असली चेहरा, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

प्रियांक के ऐसा करने के बाद घर से बाहर अर्शी की दोस्‍त और उनकी पीआर फ्लिन रेमेडिओस ने प्रियांक और सपना चौधरी के खिलाफ केस दज्र कर दिया था। फ्लिन के मुताबिक ये दोनों लीगल मैटर को नेशनल टेलिविजन पर लेकर आए हैं। खबरों के मुताबिक, अब घर के अंदर से प्रियांक की गिरफ्तारी हो सकती है।

LIVE TV