मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी में अगले दो दिनों तक चलेगी हीट वेव, जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में आज भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा, जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जून भी मई जैसा तपमान रहेगा है। जहां लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। वही राजधानी लखनऊ में भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियम अधिक तापमान बना हुआ है। जहां दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ में आज पारा 44 डिग्री के करीब रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और हीट वेव के हालात रहेंगे। लखनऊ में 13 जून के बाद से मौसम बदल सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

यहां यहां बढ़ा पारा


प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई।

सुलतानपुर में 6.6 डिग्री की बढ़त के साथ पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया।

वाराणसी में दिन का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानपुर 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रयागराज में दिन का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहपुर 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LIVE TV