मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान भारत को मिला बड़ा झटका, भारत को ऑकस शामिल करने से अमेरिका ने किया इंकार

ऑकस अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बीच बनाया हुआ एक त्रिपक्षीय गठबंधन है, जिसका उद्देश्य है हिंद-प्रशांत की सुरक्षा है। काफी समय से भारत या जापान को इसमें शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते ऑकस का एलान केवल सांकेतिक नहीं था। उनके मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संदेश देकर ये साफ़ कर दिया है की गठबंधन में किसी चौथे देश के लिए कोई स्थान नहीं है।

हिंद-प्रशांत में चीन की बढ़ती गतिविधियों के मादेनज़र 15 सितंबर को इस त्रिपक्षीय गठबंधन का एलान हुआ था। त्रिपक्षीय गठबंधन का उद्देश्य है साझा हितों की रक्षा करन और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करना। यही वजह है कि फ्रांस को इस गठबंधन में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि फ्रांस इस निर्णय से नाखुश है। उसने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है तो यह सुसंगतता की कमी दिखाई देती है।

LIVE TV