UP Corona Update : 77 नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत पहुंचा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 77 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 98 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,399 है। वहीं, अब तक कुल 16,83,551 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। इसी के साथ ही प्रदेश में कल कोरोना के 2,53,910 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। अब तक प्रदेश में 3,26,66,360 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 61,71,492 लोगों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

इसी के साथ ही अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य में भले ही कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सकता है। इसके लिए हमें निरंतर कोविड अनुरूप व्यवहारों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। कोरोना से बचाव हेतु निर्धारित समय-सीमा में टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की गतिविधि निरंतर चल रही है। प्रदेश में अब तक 3,58,59,734 घरों में रहने वाले 17,23,80,909 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

LIVE TV