UP में कोरोना के 120 नए मामले, 11 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 191 लोग डिस्चार्ज हुए और कल 11 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या सिर्फ़ 1,947 है। रिकवरी दर 98.6% है। वहीं कल प्रदेश में 2,57,897 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी दर 0.04% चल रही है। कल प्रदेश में 10 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। अब तक 2,93,18,619 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 52,10,062 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई।

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। जनपद श्रावस्ती में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है। सभी को बधाई। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे।

इसी के साथ ही कोविड वैरिएंट की पहचान के लिए गहन अध्ययन-परीक्षण का कार्य तेजी के साथ जारी रखा जाए। यदि कहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो तो संबंधित संक्रमित की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाए। अन्य सभी जरूरी एहतियात भी बरते जाएं।

LIVE TV