केंद्रीय मंत्री ने खोली कांग्रेस के कारनामों की लिस्ट, मोदी को बताया देश का मसीहा

रिपोर्ट- सईद रजा

इलाहाबाद। संगमनगरी पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस द्वारा 10 सितम्बर को भारत बन्द के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी को लेकर के जमकर बयानबाजी की। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मौजूदा जो महंगाई की स्थिति है उसकी देन कांग्रेस पार्टी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से केंद्र की सत्ता को संभाला है तबसे महंगाई दर को कम किया है।

mukhtar abbas nakwi

नकवी ने कहा देश ही नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलायी। कांग्रेस के समय में महंगाई की दर 11 फ़ीसदी के आसपास थी। लेकिन मौजूदा वक्त में 4% पर ही महंगाई की दर को रोक रखा है बढ़ने नहीं दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ कारणों से इस बीच महंगाई ज़रूर कुछ बढ़ी है पर उसे भी ज़ल्द ही दूर कर लेने की बात कही है। मुख्तार अब्बास नकवी यहीं नहीं रुकें उन्होने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी करप्शन का एक ऐसा डूबता जहाज है जिस पर कोई भी सवार सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़े: 21 दलों को साथ लेकर मोदी को झुकाने निकली कांग्रेस, बंद में दिखाई एकता

करप्शन के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा की यूपी की सत्ता से आम जनता ने इनके भ्रष्टाचार के तालाब में डूबे होने की वज़ह से ही दूर किया।

LIVE TV